खूंटी, 17 मई । झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के निर्देश पर रविवार को झारखंड के सभी जिलों में सेवा कार्य आयोजित किए गए। इसी क्रम में आर्ट ऑफ़ लिविंग, खूंटी यूनिट और खूंटी जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल में मरीजों और उनके अभिभावकों के बीच फल, जूस एवं केला का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य मानवता और मानव धर्म के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए गरीबों, मरीजों और छात्र-छात्राओं की सेवा करना था। आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था ने कहा कि समाज सेवा ही संस्था का मुख्य लक्ष्य है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।
इस अवसर पर खूंटी जिला वॉलीबॉल संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, उपाध्यक्ष विकास मिश्रा, सचिव पीटर मुंडू, बिक्की गुप्ता, मनोज राय गौतम, अनीमा, तनु, कुश, ओम एवं अमित सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।