रामगढ़ में तीन स्थानों पर जलमीनार मरम्मत योजनाओं का शिलान्यास

Spread the love

रामगढ़, 31 मई । रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में रविवार को तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। ये सभी योजनाएं जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से संचालित जलमीनारों की मरम्मत से संबंधित हैं।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन ने बताया कि मांडू विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 06 गिरि मुहल्ला, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 स्थित बाबा संघ मैदान तथा रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 महली चंडी एवं वार्ड नंबर 14 साईं मंदिर के पास स्थित जलमीनारों की मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया गया। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर डीएमएफटी मद से इन योजनाओं को स्वीकृति दी गई है।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि मांडू विधानसभा के वार्ड नंबर 06 गिरि मुहल्ला में विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने शिलान्यास किया। वहीं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 बाबा संघ मैदान में स्थित जलमीनार की मरम्मत कार्य का शिलान्यास विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया, जबकि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 महली चंडी और वार्ड नंबर 14 साईं मंदिर के पास जलमीनार मरम्मत कार्य का शिलान्यास विधायक ममता देवी और सांसद प्रतिनिधि राजीव कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।——–