रांची, 30 अक्टूबर । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की ओर से आयोजित वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार को विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए हैं।
उनकी पार्टी झामुमो के सभी सांसद व बड़े नेता रैली में शामिल होंगे। पार्टी ने सांसदों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सुरक्षा पदाधिकारी अजय कुमार भी विशेष विमान से दिल्ली गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में ०१ नवंबर को रैली व मार्च का आयोजन किया है।
इस रैली में भाग लेने के लिए देशभर से कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल के नेता-कार्यकर्ता का दिल्ली जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल आक्रामक हैं।