गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में पांच को कीर्तन समागम

Spread the love

रांची, 03 जुलाई । गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से रातु रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में 05 जुलाई को कीर्तन समागम का आयोजन किया गया है।

इस उपलक्ष्य में शाम 6.45 बजे से विशेष दीवान सजाया जाएगा।

दीवान की शुरुआत आसा दी वार कीर्तन से होगी। इसके बाद हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह की ओर से शबद गायन होगा। कीर्तन समागम में विशेष रूप से पधार रहे भाई गुरविंदर सिंह जी रुद्रपुर वाले शबद कीर्तन कर साध संगत को निहाल करेंगे।

श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा और कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ विशेष दीवान की समाप्ति रात 10 बजे होगी।

वहीं रात 09 बजे से सत्संग सभा की ओर से गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा। सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा और सचिव सुरेश मिड्ढा ने समूह साध संगत से इस कीर्तन समागम में शामिल होकर गुरुवार की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है।