अररिया 17 मई। जिला में गैस वितरण की उपलब्धता और सुगमता से वितरण को लेकर ग्रामीण और शहरी स्तर पर नियंत्रण कक्ष के साथ ही समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।जहां 17 मार्च से 17 मई तक में कुल 532 शिकायतों में 518 मामलों का समाधान किया गया।जबकि 14 लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए जिला प्रशासन द्वारा संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत एवं नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस उपलब्ध हो सके।
जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए रविवार को जिले की 04 गैस एजेंसियों पर छापेमारी भी की गई।हालांकि सभी एजेंसी और गोदाम में सब सामान्य रहा।