फणीश्वरनाथ रेणु परिवार के साथ टोल टैक्स कर्मी का अभ्रद व्यवहार

Spread the love

आंचलिक साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के परिजनों के साथ हरियाबाड़ा स्थित एनएच 27 के टॉल टैक्स कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया।जबकि गाड़ी पूर्व विधायक और रेणुजी के बड़े पुत्र पदम पराग राय वेणु के थे और उन पर सवार उनके भाई और उनकी पत्नी बैठी हुई थी।

जानकारी देते हुए रेणुजी के छोटे सुपुत्र व सामाजिक कार्यकर्ता दक्षिणेश्वर प्रसाद राय पप्पू ने बताया कि आज सुबह उनका परिवार अपने निजी वाहन से पूर्णिया जा रहे थे। अररिया टोल टैक्स पर उनके स्थानीय नंबर की गाड़ी को रोका गया।

रेणु के मझले बेटे अपराजित राय अप्पू द्वारा टोल कर्मी को यह बताने पर कि गाड़ी पर पूर्व विधायक पदम पराग राय वेणुजी का परिवार है, एक बार पूर्व विधायक से बात कर लीजिए। इतना सुनते हीं मौके पर मौजूद टोल कर्मी भड़कते हुए बोला कि हम किसी विधायक से बात नहीं करेंगे। फिर उसने अपने कर्मी को कैमरा जूम करने और विडियो वायरल करने की धमकी दी। फिर दूसरे कर्मी से कहा-अरे सीएम सम्राट चौधरी को फोन लगाओ। फिर वह लगातार बहस करता रहा।

पप्पू ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि उस गाड़ी में रेणु का बेटा और बहुएं थी,जिन्हें काफी मानसिक परेशानी हुई।यह बदसलूकी किसी भी सुरत में बर्दाश्त करने लायक नहीं है।

आखिर देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी फणीश्वरनाथ रेणु के परिवार के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कैसे सहा जा सकता है। रेणु के ही घर में रेणु परिवार को अपमानित करना एक बड़ा सवाल और अपराध है। यूपी के रहने वाले अधेड़ टोल कर्मी ने गुस्से में कहा कि वे किसी को नहीं जानते हैं। मासिक पास बनवा लें फिर चलें।

फोन पर इस मामले की जानकारी पूर्व विधायक पदम पराग राय वेणु ने डीएम विनोद दूहन को दिया।जिस पर डीएम ने मामले को अपने स्तर से दिखवाने और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

दूसरी ओर पप्पू ने आक्रोश भरे शब्दों में कहा है कि स्थानीय नंबर कि गाड़ी से पैसा वसूलना गैर कानूनी है। उन्होंने इस बावत स्थानीय सांसद व विधायकों पर प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि काफी समय से इन लोगों के संज्ञान में स्थानीय नंबर वाले गाड़ी से पैसा लिए जाने की जानकारी है।

लेकिन इस मामले में सबके सब मौन है, जो एक गंभीर सवालिया निशान छोड़ जाता है। पप्पू ने बताया कि टॉल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कर्मियों की अभद्रता देखी जा सकती है। पप्पू ने अररिया डीएम से आग्रह किया है ऐसे कर्मी को चिंहित करते हुए उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और स्थानीय नंबर वाली गाड़ियों को टोल मुक्त किया जाए।