किया और उन्हें उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
की उपलब्धि पूरे हांसी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। गांव सोरखी के इस युवा खिलाड़ी
ने मेहनत, लगन, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई
है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र ने अपने गांव और हांसी क्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा और
भारत का नाम भी अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खेलों में
सफलता के लिए प्रतिभा के साथ निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम और मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी
है। नरेंद्र बेरवाल ने इन सभी गुणों का परिचय देते हुए देश के लिए पदक जीता और युवाओं
के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवा
खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण
क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच, प्रशिक्षण और
प्रोत्साहन देने की है। नरेंद्र बेरवाल की सफलता इसका उदाहरण है कि गांवों की प्रतिभाएं
प्रशिक्षकों और सहयोगियों को भी बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नरेंद्र भविष्य में
भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए और पदक जीतेंगे। मुंढाल पहुंचने पर
ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने भी नरेंद्र बेरवाल का स्वागत किया और उनकी उपलब्धि
पर खुशी जताई। लोगों ने कहा कि नरेंद्र की सफलता ने गांव सोरखी सहित पूरे हांसी क्षेत्र
का मान बढ़ाया है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद