जींद, 06 सितंबर । सदर थाना नरवाना क्षेत्र के गांव में एक युवक द्वारा दो किशोरों के साथ कुकर्म करने पर सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ कुकर्म करने, 75 जेजे एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित पिछले चार माह से दोनों किशोरों के साथ कुकर्म करता आ रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर थाना नरवाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का मनीष उसके 12 वर्षीय बेटे को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। एकांत में ले जाकर मनीष ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया। उन्हें घटना का उस समय पता चला जब उसके बेटे की तबीयत बिगड़ गई। जब उन्होंने बेटे से पूछताछ की तो उसने मनीष द्वारा की हरकत के बारे में सार बात बता दी।
पीडि़त किशोर ने यह भी बताया कि आरोपित मनीष एक अन्य किशोर के साथ भी कुकर्म करता है। यह सिलसिला पिछले चार माह से चला आ रहा है। जब भी वे विरोध करते तो मनीष उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। सदर थाना नरवाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित मनीष के खिलाफ कुकर्म करने, 75 जेजे एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविवार को जानकारी देते हुए सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी मोहित ने बताया कि पीडि़त के पिता ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।