देहरादून, 22 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नए सदस्यों का पारंपरिक पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार है। राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित लोगों का भाजपा में सदैव स्वागत है। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा जनाधार का विस्तार होगा।
परिहार ने नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली और सैद्धांतिक अधिष्ठान की जानकारी देते हुए संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजीव ठुकराल, पुनीत सेठी, मयंक मेहता, नितिन सेठी, पारस छाबड़ा, मोहित अरोरा, विवेक गंभीर, मानस अरोड़ा, सरवनजीत सिंह, गुरुदत्त सिंह, हर्षदीप सिंह और ललित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में नए सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
—-