रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए अंडर-17 बालक और बालिका टीम घोषित

Spread the love

मुरादाबाद, 15 अगस्त । राज्यस्तरीय 19वीं रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए जिले की अंडर-17 बालक और बालिका टीम शनिवार को घोषित कर दी गई। टीम का चयन नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल के आधार पर हुआ।

चयनित टीम 21 और 22 अगस्त को लखनऊ में होने वाली राज्य चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।

रोल बॉल एसोसिएशन की जिला सचिव रिम्पी सिंह ने बताया कि ट्रायल में दिल्ली पब्लिक स्कूल, स्प्रिंगफील्ड स्कूल, आरएसडी एकेडमी, गोल्डन गेट पब्लिक स्कूल और आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित टीम 21 और 22 अगस्त को लखनऊ में होने वाली राज्य चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। बालिका वर्ग में नव्या, फलक, आइजाह, हेजल, पीहू, वैष्णवी, पायल व कृति, जबकि बालक वर्ग में वैकुंठ, वेधांगा, विवान, विहान, सिद्धांत, दिवांश, अब्दुश, अखंड, मनन, पीयूष और आदित का चयन हुआ है।

इस दौरान रोल बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मन्नू मिश्रा, जिला सचिव रिम्पी सिंह, कोषाध्यक्ष लियाकत, मनोज कुमार, गोविंद, तरुण, ओम व सचिन आदि मौजूद रहे।

———–