प्रयागराज, 05 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सराय इनायत थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में रविवार को फंदे से महिला का शव लटका मिला है। इस सूचना पर पहुंची थाना पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सराय इनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर कला गांव निवासी संगीता (45) पत्नी सुरेन्द्र का शव आज घर के अन्दर फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लिया।
थाना पुलिस ने परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की। जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
————-