फायरिंग का फरार आरोपित,तमंचे के साथ गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार, 23 सितंबर । कार्यशाला गैराज क्षेत्र में महिला की बहू पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपित को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को कार्यशाला गैराज, नगर निगम मायापुर निवासी महिला ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया था कि लक्की और उसके साथी कबीर ने उसकी बहू पर फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के जरिए तलाश शुरू की गई। पुलिस ने एक आरोपित कबीर पुत्र किशोर, निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद, थाना भवन, शामली को गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहे लक्की पुत्र संजू कुमार (19) निवासी राजीव बस्ती, कोतवाली नगर की तलाश जारी थी। बुधवार को पुलिस टीम ने उसे रेलवे कॉलोनी तिराहे से हिरासत में ले लिया। तलाशी में उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।