हॉस्पिटल में परिजनों ने चिकित्सकों को बताया कि इसी कोबरा सांप ने बच्ची को डसा है। सांप देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि वह डब्बे में बंद था, इसलिए अफरा तफरी की स्थिति नहीं बनी। डाॅक्टर ने बच्ची को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया और इलाज चल रहा है। फिलहाल बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
परिजनों के मुताबिक डाक्टर को सांप इसलिए दिखाया गया, ताकि सांप को देखकर उसके जहर के बारे में चिकित्सक को पता चल जाए और वे उसके हिसाब से बच्ची का इलाज कर सकें।
जब लोगाें ने अस्पताल में सांप लाने की बात सुनी तो उत्सुकतावश डब्बे में बंद सांप की तस्वीर लेने लगी। सांप के साथ अस्पताल में इलाज कराने आने की चर्चा हर तरफ थी।