राजगढ़ः राज्यमंत्री पंवार ने विभिन्न शासकीय योजनाओं और संस्थानों का निरीक्षण किया

Spread the love

राजगढ़, 21 अगस्त । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया में शक्रवार को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायणसिंह पंवार ने विभिन्न शासकीय योजनाओं और संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने पहाड़गढ़ समूह पेयजल परियोजना, प्राथमिक विद्यालय परसाना और शासकीय महाविद्यालय सुठालिया का जायजा लिया। वहीं गल्ला मंडी में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित किए तथा टीबी मरीजों को पोषण आहार के फूड बास्केट प्रदान किए।

कार्यक्रम में सांसद रोडमल नागर और पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव भी मौजूद रहे। कॉलेज में कम प्रवेश पर नाराजगी, प्राचार्य को नोटिस के निर्देश शासकीय महाविद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान पंवार ने छात्राओं से पढ़ाई, सुविधाओं और समस्याओं को लेकर संवाद किया। विद्यार्थियों की प्रवेश संख्या कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्राचार्य को प्रवेश कम होने के कारणों की समीक्षा कर संख्या बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही मौके पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

पहाड़गढ़ समूह पेयजल परियोजना के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण कर पंवार ने जल निगम अधिकारियों से आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को प्रतिदिन निर्धारित समय पर स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 32 क्षय रोगियों को निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत फूड बास्केट वितरित किए गए। इनमें मूंग दाल, चना, मूंगफली, खाद्य तेल, गुड़ और मिलेट्स जैसी पोषक सामग्री शामिल थी। पंवार ने मरीजों से नियमित दवा लेने और पौष्टिक आहार का सेवन करने की अपील की। आमजन से निक्षय मित्र बनने का आह्वान किया गया।

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में अब तक 1100 फूड बास्केट वितरित किए जा चुके हैं। 9 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल सुठालिया गल्ला मंडी में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने एल्मिको के सहयोग से उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। एडीप योजना के तहत दिव्यांगजनों और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वृद्धजनों को सहायक उपकरण दिए गए। 9 हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। इसके अलावा अन्य जरूरतमंदों को ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और वाकिंग स्टिक वितरित किए गए। स्कूल में गतिविधि आधारित पढ़ाई की सराहना प्राथमिक विद्यालय परसाना में पंवार ने विद्यार्थियों से संवाद किया और शिक्षिका द्वारा कराई जा रही गतिविधि आधारित पढ़ाई की सराहना की।