एशियाई खेल: 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत चौथे स्थान पर

Spread the love

आइची-नगोया, 24 सितंबर । एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारतीय टीम पदक से चूक गई। कमलजीत, केदारलिंग बालकृष्ण और आकाश भारद्वाज की भारतीय तिकड़ी 1727-53एक्स के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रही।

चीन ने 1743-70एक्स के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंडोनेशिया ने 1743-57एक्स के साथ रजत और जापान ने 1730-54एक्स के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

कमलजीत ने 60 शॉट में 580-16एक्स का स्कोर किया और नौवें स्थान पर रहे।

आकाश भारद्वाज ने 579-20एक्स के स्कोर के साथ 11वां स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत फाइनल के लिए शीर्ष आठ निशानेबाजों को ही जगह मिली।

वहीं, केदारलिंग उचागनवे का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वह 568 के स्कोर के साथ 35वें स्थान पर रहे। उनके कम स्कोर के कारण भारत तीसरे स्थान से खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गया और पदक से चूक गया।