मंडी, 17 मई । मंडी जिला की करसोग नगर पंचायत के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि नगर पंचायत करसोग में 5 वार्डों में मतदान करवाया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इनमें वार्ड नंबर -2 अपर न्यारा से उत्तम चंद को निर्वाचित घोषित किया गया है। इन्हें 62 वोट मिले है। इसके अलावा वार्ड -3 न्यारा से बंशी लाल को निर्वाचित घोषित किया गया है। इन्होंने 165 मत हासिल किए है। वार्ड -4 करसोग सदर से नरेंद्र कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया है। इन्होंने 87 वोट प्राप्त किए है। वार्ड -5 पुराना बाजार से पूनम गुप्ता को निर्वाचित घोषित किया गया है। इन्होंने 76 वोट हासिल किए है। जबकि वार्ड -6 करसोग बाजार से किशोर कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया है। इन्होंने 129 वोट हासिल किए है।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड -1 जगातखाना खाना से वार्ड सदस्य का चयन निर्विरोध पहले ही किया जा चुका है । जबकि वार्ड -7 बरल से किसी भी व्यक्ति द्वारा नामांकन नहीं भरने के कारण मतदान नहीं हुआ है।