सूरजपुर : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी छायाचित्र प्रदर्शनी का समापन

Spread the love

सूरजपुर, 19 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया। जिला मुख्यालय सूरजपुर के पुराने बस स्टैंड परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हुए विकास कार्यों को आकर्षक छायाचित्रों और सूचना सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों से अवगत कराना था।

प्रदर्शनी में किसान कल्याण, गरीब कल्याण, अधोसंरचना विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास तथा सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। विभिन्न योजनाओं के लाभ और उपलब्धियों को चित्रों के माध्यम से सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे लोगों को योजनाओं की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हो सकी।

समापन अवसर पर उपस्थित जिलेवासियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों से संबंधित जानकारी हासिल की। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी को लोगों की ओर से सकारात्मक प्रतिसाद मिला।